फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के गुर्गे ने आढ़ती से मांगी 25 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
आढ़ती संदीप दहिया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पानीपत में दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के गुर्गे लगातार पानीपत के लोगों से रंगदारी मांग रहे हैं। पिछले 4 दिन में पानीपत के अंदर रंगदारी मांगने का तीसरा बड़ा मामला सामने आया है, इस बार आरोपियों ने अनाज मंडी के आढ़ती से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। आढ़ती ने उपरोक्त मामले की शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी है। चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 25 निवासी संदीप दहिया ने बताया कि उसकी अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान है। वह शुक्रवार दोपहर को टीडीआई स्थित अपने प्लाट पर निजी काम से गया था। इस बीच उसके पास दो बार दोपहर 1.24 और 1.26 पर एक नंबर से कॉल आई। दोनों ही बार उसकी एक 1 मिनट तक बात हुई। बदमाश ने धमकी दी कि 25 लाख रुपए तैयार रखना, नहीं तो गोली मार दूंगा। उसने बदमाश की पहचान पूछे तो बदमाश बोला मैं नीरज बवाना गैंग से बोल रहा हूं। उपरोक्त धमकी के बाद से पूरे परिवार में दहशत का माहौल है उन्होंने बदमाश के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी है और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। ट्रूकॉलर से की थी बदमाश ने कॉलिंग - आढ़ती संदीप दहिया ने बताया कि बदमाश ने उसे ट्रूकॉलर से कॉलिंग की थी। बदमाश हरियाणवी भाषा में बात कर रहा था। उसने रिकॉर्डिंग करने का प्रयास किया, लेकिन आईफोन होने की वजह से वह रिकॉर्डिंग नहीं कर पाया। जिसके बाद उसने कॉल काट दी। वर्जन आढ़ती की शिकायत पर बदमाश के खिलाफ धारा 386 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, नंबर को ट्रेसिंग कर लगवाकर आगामी जांच शुरू कर दी है। - इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें