फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देशों के बाद भी नहीं हट रहे कब्जे

विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की भूमि पर बने अवैध शराब के ठेके - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पानीपत। एनजीटी के निर्देशों के 1 साल बाद भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ग्रीन बेल्ट से कब्जे नहीं हटाए। इस संबंध में सेक्टर 18 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने विभाग के स्टेट ऑफिसर को शिकायत दी है। आरडब्लूए का कहना है कि विभाग की भूमि पर लगातार शराब के ठेकेदार भी अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। लगातार अवैध रूप से शराब के ठेके खोले जा रहे हैं जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा अधिकारी विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से कब्जा कर रहे हैं इसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। बार-बार प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी जब हल नहीं निकला तो लोगों ने इसकी शिकायत एनजीटी को दी। एनजीटी ने इस संबंध में प्रशासन को कार्रवाई की निर्देश देते हुए 1 महीने में एक्शन रिपोर्ट तलब की थी।अब तक विभाग नोटिस देने तक ही सीमित है लोगों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से अवैध कब्जा करने वाले लोगों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें