फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अध्यादेशों के विरोध में आढ़तियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

विज्ञापन
तीन अध्यादेशों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना देते आढ़ती। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए लाए जा रहे तीन अध्यादेशों के खिलाफ जिलभर के आढ़तियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाजरे और कपास की फसल की खरीद शुरू होने पर किसानों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। पहले से किए एलान के अनुसार शुक्रवार सुबह किसान नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान दुकानों पर कामकाज बंद रखा गया। आढ़तियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला प्रधान ने कहा कि जब तक सरकार तीनों अध्यादेशों को वापस नहीं लेती है, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं आढ़तियों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें