फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर स्टेट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामोंट में पानीपत ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एमएएसडी पब्लिक स्कूल पानीपत में चल रहे 10वें हरियाणा राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में पानीपत की महिला एवं पुरुष टीम ने जीत दर्ज की। दोनों ही टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महिल वर्ग मे मुकाबलों में पानीपत की टीम ने प्रथम, सिरसा की टीम द्वितीय और कैथल की टीम तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह पुरुष वर्ग के मुकाबलों में पानीपत की टीम प्रथम, गुरुग्राम की टीम द्वितीय और सोनीपत की टीम तृतीय स्थान पर रही। समापन समारोह के अवसर पर सांसद संजय भाटिया के पुत्र चांद भाटिया मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ कुठारी रहे। आयोजन की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन विनोद गुप्ता ने की। प्रिंसिपल अजय गुप्ता के साथ ही निफा के उपाध्यक्ष एडवोकेट गुरमित सचदेवा, एडवोकेट नीरज नरवाल, एडवोकेट अमन मान, चौधरी जसवंत और मोहित गोयल मौजूद रहे। हरियाणा टेनिस बॉल क्रिकेट के सचिव सुरेंद्र गहलोत और टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन की तरफ से संतोष राणा ने आब्जर्वर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें