फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत की महिला टीम ने जीता रजत

विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते खो-खो संघ के महासचिव रविंदर सैनी व अन्य। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
पानीपत। राज्य स्तरीय सीएम कप खो-खो में जिले से महिला टीम ने प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। जिले की टीम ने हिसार की टीम को एक अंक से हराकर यह जीत अपने नाम की इसमें जिले के मनाना गांव की चार बेटियां रहीं। विजेता टीम को खेल विभाग ने सत्तर हजार रुपये की इनाम राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला खो-खो संघ के महासचिव रविंदर सैनी ने बताया कि राज्य स्तरीय सीएम कप खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग द्वारा जिला पलवल में नौ से 11 फरवरी 2026 तक रहा इसमें पानीपत की महिला वर्ग की टीम ने फाइनल मुकाबले में हिसार की टीम को एक अंक से पराजित कर रजत पदक अपने नाम किया। हिसार की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पानीपत की टीम में चार लड़कियां गांव मनाना से हैं।
विजेता खिलाड़ियों का गांव पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया गया और सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच नवीन सिंह, समालखा खंड शिक्षा अधिकारी सरिता देवी, डीपी वीरेंद्र, मुकेश कुमारी, शशि सैनी, रेफरी बोर्ड हरियाणा के अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें