फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे की खिड़की तोड़कर बच्चे को आग से बचाया

Thu, 08 May 2014 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा के गांव पट्टी कल्याणा में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


परिजनों ने आग में फंसे साढे़ चार वर्ष के बच्चे को कमरे की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पट्टी कल्याणा निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनकी बहू सुशीला कमरे में बनी रसोई में खाना बना रही थी। नमन और नवनीत कमरे में बैठे हुए थे।

इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। सुशीला किसी तरह नवनीत को उठाकर कमरे से बाहर ले आई, लेकिन दरवाजे पर आग होने के कारण साढे़ चार वर्ष का नमन अंदर ही फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परिजनों ने किसी तरह से खिड़की की जाली उखाड़ कर नमन को बाहर निकाला।

पीड़ित ने बताया कि आग लगने सें पांच हजार की नकदी, फ्रीज, टीवी, इनवर्टर, पंखा, डबल बेड, अलमारी, वाशिंग मशीन, कपडे़ समेत करीब तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें