फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा में 4194 आवेदन के साथ प्रदेश में टॉप पर रहा पानीपत

Fri, 17 Oct 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना में राजकीय व अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो चुकी है। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से 15 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए थे। जिले में कुल 4194 विद्यार्थियों ने एनएमएमएसएस परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया है जो प्रदेश में सबसे अधिक है। जिले से 102 विद्यार्थियों का चयन होना है। पंजीकरण के मामले में सिरसा जिला 4006 पंजीकरण के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। वहीं, अंबाला जो 30 सितंबर तक प्रदेश में पहले स्थान पर था, 3759 पंजीकरण के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर लुढ़क गया है। चरखीदादरी 1061 आवेदन के साथ प्रदेश में फिसड्डी रहा। आवेदन प्रक्रिया 08 सितंबर से शुरू हुई थी जो 15 अक्तूबर को संपन्न हुई। डीएनओ स्तर पर आवेदन के सत्यापन की तिथि 31 अक्तूबर तय की गई है।

योजना के लिए 30 नवंबर को परीक्षा करवाई जाएगी। पूरे प्रदेश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना के लिए आवेदन व परीक्षा जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार की देखरेख में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश में 2337 पात्रों का होगा चयन
जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना के नोडल अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि योजना परीक्षा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली व जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उनको शिक्षित करना है। योजना में जिले के 102 तथा प्रदेश के 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दो चरणों में होगी परीक्षा
परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले भाग में विद्यार्थी की मानसिक योग्यता को जांचा जाएगा। इसमें 90 प्रश्न होंगे और सभी 1-1 नंबर के होंगे। दूसरे चरण में सामान्य परीक्षा होगी। इसमें भी 90 प्रश्न एक-एक नंबर के होंगे। इसमें सामाजिक विज्ञान के 35, गणित के 20 व विज्ञान के 35 प्रश्न होंगे। दोनों भागों में प्रत्येक प्रश्न होंगे। परीक्षा 30 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।
विज्ञापन



जिलावार हुए पंजीकरण-
जिला पंजीकरण
अंबाला 3759
भिवानी 2240
चरखीदादरी 1061
फरीदाबाद 1442
फतेहाबाद 2766
गुरुग्राम 3375
हिसार 3511
झज्जर 1379
जींद 2984
कैथल 3142
करनाल 3197
कुरुक्षेत्र 2411
महेंद्रगढ़ 1848
नूंह 1845
पलवल 1512
पंचकुला 1463
पानीपत 4194
रेवाड़ी 2170
रोहतक 1493
सिरसा 4006
सोनीपत 2733
यमुनानगर 1944
कुल 54475
नाेट- आंकड़े बुधवार 15 अक्तूबर तक।

वर्जन-
राजकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी राष्ट्रीय साधन और योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर को संपन्न हो चुकी है। जिले में 4194 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण करवाने के मामले में पानीपत पहले स्थान पर है। 30 नवंबर को परीक्षा करवाई जाएगी। पूरे प्रदेश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें