फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे जाम के बाद टोल टैक्स करना पड़ा माफ

Mon, 14 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
toll plaza - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 पानीपत-हरिद्वार रोड पर यमुना नाके के पास स्थित टोल प्लाजा पर रविवार को 500 और एक हजार के नोट बंद होने के बाद वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहन चालक नोट न बदले जाने से परेशान रहे। वाहनों की लंबी कतार लगने के बाद प्रशानसिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने टोल प्लाजा के अधिकारियों से बातचीत कर वाहन चालकों के लिए टोल टैक्स फ्री कर दिया। सनौली नाका के पास स्थित टोल प्लाजा पर भारी जाम लग गया। जाम का कारण 500 और एक हजार के नोट को बताया गया। वाहन चालकों के पास 500 और एक हजार रुपये के नोट थे। इन्हें टोल कर्मी ले नहीं रहे थे।

इससे रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बातचीत के बाद टोल कर्मियों को टोल टैक्स माफ करने का आदेश किए। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


वाहन चालकों के पास 500 और एक हजार रुपये के के नोट थे। यह नोट बंद हो चुके है। इसी कारण टोल के पास जाम लग गया। लोगों को राहत देने और जाम खुलवाने के लिए टोल टैक्स माफ करना पड़ा।
विज्ञापन

तेजेंद्र सिंह, इंचार्ज टोल प्लाजा, यमुना नाका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें