फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने-चौकी में मारपीट और गाली-गलौच, तमाशबीन बनी रही पुलिस

Sun, 12 Feb 2017 11:52 PM IST
panipat beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना शहर और किशनपुरा चौकी में अलग-अलग मामलों में शिकायत करने पहुंचे लोगों के बीच मारपीट और जमकर गाली-गलौज हुई। वहां मौजूद पुलिस महज तमाशबीन बनी रही। मारपीट की वारदात जहां थाना शहर में घटित हुई, वहीं किशनपुरा चौकी में पहुंची महिलाओं के बीच तकरार हुई। महिलाओं के बीच चल रही गाली-गलौच को रोकने में पुलिस बेबस नजर आई। हालांकि पुलिस दोनों ही मामले में मामूली कहासुनी होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

केस-1
अमर भवन चौक निवासी देसराज पुनिया ने आरोप लगाया रविदास जयंती के दिन नारायण पुनिया ने कमल पुनिया के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कमल ने थाना शहर में शिकायत दी। पुलिस ने 11 फरवरी को दोनों पक्षों को बुलाया था। वह लोग रविवार को सिटी थाने पहुंचे। आरोप है कि दोपहर एक बजे वे लोग सिटी थाने में बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के राजेंद्र, परमानंद, महेंद्र, नारायण, अजय व 15 अन्य लोग थाने में पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। आरोप है हमलावरों ने दोनों पर जमकर लात-घुसे चलाए और पुलिस पास खड़ी तमाशा ही देखती रही। वहीं दूसरे पक्ष के राजेंद्र पुनिया का कहना है देसराज पुनिया ने रविदास जयंति की पूर्व संध्या पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को न निकलने देने की धमकी दी थी। लेकिन उन्होंने शोभा यात्रा निकाली। देसराज ने शोभा यात्रा के दौरान भी झगड़ा करने का प्रयास किया था। जिसकी शिकायत थाना शहर में दी थी। राजेंद्र पुनिया का कहना है कि थाने में किसी ने मारपीट नहीं की। लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

अमर भवन चौक निवासी दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी थी। दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया था। दोनों पक्षों की कुछ देर कहासुनी हुई थी, लेकिन मारपीट जैसी कोई बात नहीं हुई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर

केस-2
गांधी मंडी शिवनगर निवासी बेगराज ने किशनपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया शनिवार को नूरवाला निवासी सुरेश वर्मा, बबैल रोड निवासी नीलेश, जीरकपुर निवासी रमनदीप कौर और मॉडल टाउन निवासी एनके खेरा काफी लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और उसके बेटे विकास के बारे में पूछताछ करते हुए उसके साथ हाथापाई और गाली-गलौच की। बेगराज का आरोप है इन लोगों को कहा उसका बेटा करीब चार माह से उनसे भी नहीं मिला है। वह हिमाचल में रहता है, लेकिन उसकी एक बात नहीं सुनी। किशनपुरा चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। दोनों पक्ष के लोग किशनपुरा चौकी पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जड़े। चौकी में ही महिलाओं ने जमकर गाली-गलौच किया। चौकी में तैनात पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन महिलाओं ने पुलिस की एक नहीं सुनी। बाद में पुलिस ने महिला पुलिस को बुलाने की झाड़ लगाई। जिसके बाद ही दोनों पक्ष अलग हुए।
दूसरे पक्ष की रमनदीप कौर का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। वे केवल विकास का पता पूछने गए थे, जिसने उन्हें कंपनी में इनवेस्ट करने को कहा था। उन्होंने ना तो गाली-गलौच किया और न ही मारपीट।
रमनदीप ने कहा कि लीजेंड ग्रुप के नाम से बनाई गई कंपनी के देशभर में कार्यालय खुले हुए हैं। पानीपत में सलारगंज गेट के पास कार्यालय था। मनाना निवासी विनोद रोहिला कंपनी एमडी है और शिवनगर निवासी विकास इसका साथी था। उसके कहने पर उन्होंने अपने लाखों रुपये इनवेस्ट किए थे, लेकिन उन्हें अपना पैसा वापस नहीं मिला। इसकी शिकायत एसपी व सीएम विंडो पर भी दी जा चुकी है।
अंबाला से पहुंची मीनाक्षी ने आरोप लगाया लोग इनवेस्टर नहीं बल्कि कंपनी के ही कर्मचारी हैं। नीलेश ब्रांच मैनेजर और रमनदीप कौर प्रोजेक्ट मैनेजर है। एमडी ने इन्हें 10 मार्च तक ऑडिट करवाने की बात कही थी। ऑडिट के बाद जिसका भी पैसा निकलेगा,  उसको दिया जाएगा। लेकिन ये लोग ऑडिट ही नहीं करवा रहे। उन्होंने कहा कि कंपनी अभी भी चल रही है। जहां कार्यालय बंद हुए हैं, इन लोगों ने ही करवाए हैं।

शिवनगर निवासी बेगराज ने मारपीट की शिकायत दी थी। दूसरे पक्ष को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि बेगराज के बेटे विकास का पता पूछने गए थे, जिसके कहने पर लाखों रुपए कंपनी में इनवेस्ट किए हैं। जांच में मारपीट के आरोप गलत मिले हैं। दूसरे पक्ष ने विकास के खिलाफ पहले से ही बस अड्डा चौकी पुलिस में शिकायत दी हुई है। दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों को समझाकर मामला निपटा दिया था। दोनों पक्षों के लोगों की शिकायत ली गई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश कुमार, प्रभारी, किशनपुरा चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें