पानीपत नगर के अति व्यस्त गोहाना रोड पर खडे़ कैंटर से 2.18 लाख रुपये चोरी हो गए। रुपये एक बैग में कैंटर के चालक के केबिन में रखे हुए थे।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने कैंटर चालक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बिजेंद्र सिंह निवासी गांव नौल्था, गोहाना रोड पर गोयल पेट्रोल पंप के सामने कैंटर में चालक के केबिन में 2.18 लाख रुपये रखकर टायर बदलने में लग गया। टायर बदलने के बाद केबिन में पहुंचा तो बैग गायब मिला।
बिजेंद्र की सूचना पर थाना चांदनी बाग की कृष्णपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
केस की जांच कर रहे सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कैंटर के टायर बदलने के दौरान अज्ञात लोगों ने बिजेंद्र का रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।