फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी और ग्रामीण सुबह स्कूल में पहुंचे, स्टाफ को बाहर निकाल काटा हंगामा

Mon, 22 May 2017 11:29 PM IST
panipat beuaro
विज्ञापन
p - फोटो : panipat
विज्ञापन
नांगल खेड़ी गांव में दसवीं का स्कूल अपग्रेड कराने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष रहे विद्यार्थियों और ग्रामीणों को शिक्षा अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत सरपंच के साथ गांव के सरकारी स्कूल पर ताला जड़ दिया। विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। बीईओ पानीपत ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी सुनवाई नहीं की। ग्रामीण स्कूल की छुट्टी के वक्त तक गेट पर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान स्टाफ भी बाहर खड़ा रहा।
विज्ञापन

गांव नांगल खेड़ी स्थित सरकारी स्कूल के विद्यार्थी और ग्रामीण सोमवार सुबह गांव स्थित सरकारी स्कूल में पहुंचे और स्टाफ को बाहर निकालकर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी पानीपत सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण स्कूल अपग्रेड कराने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने कई बार जीटी रोड पर आकर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

ग्रामीणों की यह है मांग
ग्रामीण चतर सिंह, राजेश, अशोक, नरेंद्र ने बताया कि गांव का सरकारी स्कूल दसवीं कक्षा तक है। वे प्रशासन और सरकार के सामने लंबे समय से स्कूल का अपग्रेड कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी नियमों में न होने पर स्कूल को अपग्रेड नहीं कर रहे। वे अपनी मांगों को लेकर गत माह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मिले थे। उन्होंने कहा कि छात्राओं को दूर स्कूल में पढ़ने जाना पड़ता है। उन्हें बच्चियों की सुरक्षा की चिंता रहती है। छात्राएं भी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कूल अपग्रेड करने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन


नांगल खेड़ी सरकारी स्कूल के स्टाफ को बाहर निकालकर गेट पर ताला लगाने की सूचना मिली थी। बीईओ पानीपत ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को विभाग के प्रयासों की जानकारी दी थी। ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी। ग्रामीणों को विद्यार्थियों को समझाकर शिक्षा के रास्ते पर ले जाना चाहिए। विभाग स्कूल को अपग्रेड करने को लेकर प्रयासरत है।
विज्ञापन

यूपी सिंह, डीईओ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें