फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्रा खेड़ी सरपंच सहित तीन मकानों में हो रही थी बिजली चोरी, जुर्माना ठोका

Wed, 29 Mar 2017 11:51 PM IST
panipat beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
काला आंब से बिजली चोरी करने की शिकायत पर उग्रा खेड़ी पहुंची विजिलेंस टीम ने गांव उग्रा खेड़ी के सरपंच समेत तीन लोगों के मकानों में बिजली चोरी पकड़ी है। इनमें ग्राम पंचायत सरपंच का मीटर ओवरलोड मिला है। विजिलेंस ने तीनों मीटर धारकों पर करीब 88 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। काला आंब के आसपास कई ट्यूबवेलों के कनेक्शन छाजपुर सब डिविजन की बजाय शहरी अर्बन डिविजन से कनेक्ट मिले। विजिलेंस की रिपोर्ट पर स्थानीय अधिकारियों ने इन मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 करनाल विजिलेंस एसडीओ सुरेश गुप्ता जेई प्रमोद, उमेश और करीब डेढ़ दर्जन कर्मचारियों के साथ उग्रा खेड़ी गांव पहुंचे। विजिलेंस टीम ने सबसे पहले ग्राम पंचायत सरपंच बिजेंद्र सिंह के मीटर का लोड जांचा। यहां लोड ओवर मिला। इस पर टीम ने सरपंच का पर्चा भर दिया। टीम ने पड़ोस के ही दो अन्य लोगों के घर में बिजली चोरी पकड़ी। विजिलेंस के छापे की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। कुछ लोग दिन मकान की छतों पर चढ़कर कुंडी हटाने लगे। गांव में कई जगह ग्रामीण आगे-आगे और बिजली निगम की टीम पीछे-पीछे रही। गांव में करीब चार घंटे तक कार्रवाई चली। विजिलेंस टीम ने इसके बाद छाजपुर सब डिविजन के एसडीओ अश्वनी कौशिक को इसकी जानकारी दी। इस पर वहां के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बिजली निगम ने तीनों मीटरधारकों को 88 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें सबसे अधिक 55 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह जुर्माना सरपंच पर लगाया गया है।

जाट आरक्षण आंदोलन को दिया था समर्थन
ग्राम पंचायत सरपंच बिजेंद्र सिंह ने जाटों को आरक्षण आंदोलन के आखिरी दिन में समर्थन दिया था और दिल्ली कूच में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने का दावा किया था। गांव में अब सांकेतिक रूप से धरना जारी है।
विज्ञापन


खेतों में शहरी अर्बन से जुड़ी मिली बिजली
बिजली निगम की विजिलेंस ने उग्रा खेड़ी गांव के बाद काला आंब के आसपास खेतों में भी छापे मारे। यहां तीन-चार ट्यूबवेलों के कनेक्शन छाजपुर सब डिविजन के खेतों की बजाय शहरी अर्बन सब डिविजन से मिले। उन्होंने संबंधित एसडीओ को इन मामलों में तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

काला आंब से बिजली कनेक्शन करने की मिली थी शिकायत
बताया जा रहा है कि बिजली निगम के सीएमडी को गत दिनों एक शिकायत मिली थी। इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कुछ किसानों ने काला आंब से कनेक्शन लिए हुए हैं। इससे निगम को नुकसान हो रहा है। नियमानुसार इन्हें छाजपुर सब डिविजन से बिजली दी जानी चाहिए। इसके बाद ही कार्रवाई की गई है।

विजिलेंस करनाल की टीम को उग्रा खेड़ी के सरपंच समेत तीन मकानों में बिजली चोरी मिली है। तीनों पर करीब 88 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संबंधित उपभोक्ताओं को जुर्माना राशि जमा कराने के नोटिस जारी किए जाएंगे। वे भी अपने स्तर पर बिजली चोरी पकड़ने का प्रयास करते हैं।
अश्वनी कौशिक, एसडीओ, छाजपुर सब डिविजन, पानीपत सर्कल।

विजिलेंस करनाल के पानीपत और करनाल में छापे चलते रहते हैं। उग्रा खेड़ी गांव में भी छापा मारा गया था। इस मामले में विजिलेंस की कार्रवाई चल रही है। अधिकारियों की शिकायत पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रामजीत सिंह, प्रभारी, थाना सिंचाई एवं बिजली, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें