फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार में चलने तो लगी है, पर अब कछुआ चाल है : सांसद चोपड़ा

Tue, 24 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सार्वजनिक कार्यक्रमों में दूरी बनाकर चलने वाले करनाल सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा नेे कहा कि सरकार में अब उनकी चलने लगी है, लेकिन इसकी रफ्तार कछुआ चाल जितनी है।
विज्ञापन


वे देवर्षि नारद की जयंती पर आर्य पीजी कॉलेज में विश्व संवाद केंद्र व इंडियन मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपनी लोकसभा के लोगों की आवाज सरकार के सामने रखते आ रहे हैं।

जनता के काम न होने पर उनको नाराजगी होती थी। वे शहीद एवं बहादुर परिवार से संबंध रखते हैं। वे अपने आत्म सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से पहले कुछ नाराजगी थी। अब उनके साथ रिश्ते कुछ सामान्य हुए हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले उनकी सरकार में बिल्कुल नहीं चलती थी, लेकिन अब कुछ चलने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई पर सांसद ने कहा कि हुड्डा ने जो किया है, वह उसको भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह समिति की रिपोर्ट पर मंत्रियों द्वारा सवाल उठाना जायज नहीं है। कुछ मंत्री समिति की रिपोर्ट पर बोल रहे हैं। समिति ने अपना काम किया है और अब मंत्री अपना काम करें। उनको किसी के पक्ष या विपक्ष में बोलने की बजाय अपने काम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें