फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रीराम शोभायात्रा की तरह श्री श्याम फाल्गुनी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने को तैयार पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री श्याम फाल्गुनी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज कर दी है। यह आयोजन चुलकाना स्थित श्रीश्याम बाबा मंदिर में पहली बार किया जाएगा। आयोजन अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पानीपत में निकाली श्रीराम शोभायात्रा की तरह होगा। इसको लेकर चुलकाना स्थित श्रीश्याम बाबा धाम में फाल्गुन माह में हर साल देशभर से श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन

पानीपत से कई वर्षों से दो पैदल यात्रा श्याम बाबा के दरबार में पहुंचती हैं। इस बार यहां आयोजन को अलग तरह से मनाने का फैसला लिया है। 20 मार्च को श्रीश्याम फाल्गुनी महोत्सव मनाने का फैसला लिया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आमंत्रित किया जाएगा। समिति के वरिष्ठ सदस्य दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माट्टा और श्री सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने बताया कि चुलकाना श्रीश्याम धाम पर श्रीश्याम फाल्गुनी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह यादगार होगा। इसमें पानीपत समेत सोनीपत, करनाल, जींद, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों की श्यामप्रेमी संस्थाओं के साथ संपर्क किया जाएगा। उनको महोत्सव के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

बॉक्स

गांव से शराब के ठेके होंगे दूर
श्रीश्याम धाम चुलकाना को तीर्थ बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है। महोत्सव में इसको तीर्थ स्थल घोषित किया जाता है तो गांव से शराब के ठेके बाहर किए जाएंगे। इसके अलावा आसपास के 20 किलोमीटर क्षेत्र को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। इसके बाद केंद्र व प्रदेश सरकार से तीर्थ के विकास को लेकर विशेष ग्रांट मिल सकेंगी।
विज्ञापन





आज शुरू किया जाएगा महासफाई अभियान
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने चुलकाना गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। सांसद संजय भाटिया सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से रविवार को इसका शुभारंभ करेंगे। ग्रामीणों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें