गांव सालवन में राशन डिपो पर राशन लेने जा रहे नौवीं कक्षा के छात्र का ट्रक चालक ने अपहरण कर लिया। ट्रक चालक व उसके सहयोगी ने बच्चे की आंखों पर काली पट्टी भी बांध दी। बच्चे के शोर मचाने के बाद ट्रक चालक उसे गांव सौदापुर के पास फेंक कर फरार हो गए। ऑटो चालक ने बच्चें को असंध पुलिस नाका चौकी पर पहुंचाया। पुलिस ने बच्चें को परिजनों के हवाले कर दिया है।
ट्रक चालक ने गांव सालवन से नौवीं कक्षा के छात्र धीरज का अपहरण कर लिया। धीरज के बार-बार शोर मचाने के बाद ट्रक चालक बच्चें के हाथ-पैर बांधकर उसे गांव सौदापुर के पास फेंक गए। ऑटो चालक ने धीरज को सड़क किनारे पड़ा देख उसे असंध पुलिस नाका चौकी में पहुंचाया। धीरज ने बताया कि वह गांव सालवन का रहने वाला है।
उसके पिता नंदकिशोर मजदूरी करते है। वह दो बहनों का अकेला भाई है। बुधवार शाम चार बजे वह गांव के डिपो पर राशन लेने के लिए जा रहा था। गांव के अड्डे से थोड़ी दूर उसके साईकिल से थोड़ी आगे एक ट्रक रूका। ट्रक चालक ने उसको साईकिल से धक्का दे दिया और उसे उठाकर ट्रक में डाल लिया। ट्रक में दो लोग सवार थे।
दोनों ने उसकी आंखों पर काली पट्टी बांध दी। दोनों ने उसके हाथ पैर रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई की। दोनों उसे चूपचाप बैठने के लिए धमकाते रहे। दोनों बीच रास्ते में एक दूसरे से नया शिकार मिलने की बात भी कह रहे थे। उसके बार-बार रोने व शोर मचाने के बाद ट्रक चालक उसे गांव सौंदापुर के पास शुनशान रास्ते में फेंक गए।
धीरज को शुनशान रास्ते पर पड़ा देख ऑटो चालक उसे असंध पुलिस नाका चौकी में लेकर आया। पुलिस ने धीरज से पूरा मामला जाना और उसके परिजनों को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। परिजन रात सवा आठ बजे असंध नाका पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से धीरज के बारे में पूछताछ कर धीरज को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
बुधवार शाम को एक ऑटो चालक बच्चें को उनके पास लेकर आया था। उन्होंने बच्चें से पूछताछ की। बच्चें ने बताया कि उसको ट्रक चालक उठा लाया था। उन्होंने बच्चें को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ जांच कर रही है।
रामरत्तन,इंचार्ज असंध नाका चौकी पानीपत