फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में अदिति और आरती रही अव्वल

Tue, 10 Jan 2017 11:59 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
oop - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नव ज्योति मॉडल स्कूल में मंगलवार को ग्रामीण लड़कियों की खेलकूद व वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मेें मुख्य अतिथि स्कूल संचालक राजेश शर्मा व विशिष्ट अतिथि स्कूल प्रिंसिपल रेखा शर्मा रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा ग्रामीण आंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आज के समय में एक से एक प्रतिभा निकलकर सामने आ रही है। एक अच्छा खिलाड़ी ही समाज को एक अच्छी राह दिखाने के साथ समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में अपना अहम योगदान दे सकता है। इस अवसर पर राजेश शर्मा, सतपाल, शुगना, रामकुंवार, सोनू, मोहन, साहिल, नफेसिंह, सुखबीर आदि मौजूद थे।
ये रहे विजेता
दौड़ में आसपास के पांच गांवों की लड़कियों ने भाग लिया। सौ मीटर दौड़ में अन्नू प्रथम, अदिति द्वितीय और पारूल तृतीय रही। दो सौ मीटर दौड़ में स्वाति प्रथम, आरती द्वितीय और प्राची तृतीय रही। 15 सौ मीटर दौड़ में सीमा प्रथम, अदिति द्वितीय और आरती तृतीय रही। वालीवाल प्रतियोगिता में नन्हेड़ा ने जलालपुर प्रथम को 3-2 से पराजित कर जीत का परचम फहराया। प्रतियोगिता वालीबॉल कोच ईश्म सिंह की देखरख में करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें