पानीपत। हिमाचल से पानीपत और दिल्ली में हो रही चरस तस्करी के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। मुख्य सप्लायर की तलाश में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में दबिश दी।
तीन दिन पहले पानीपत पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से चरस की तस्करी कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से 1.40 किग्रा चरस बरामद की गई थी। पूछताछ के बाद तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं एक तस्कर को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। सीआईए-1 की टीम को कुछ अन्य सप्लायर की जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस मुख्य सप्लायर की तलाश में दबिश दे रही है। सीआईए-1 प्रभारी संदीप ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कुछ नाम सामने आए हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।