फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैचों में सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार

Fri, 30 May 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत थाना सिटी पुलिस ने तहसील कैंप रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते गेस्ट हाउस के प्रबंधक समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4200 रुपये, एलईडी टीवी, दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तहसील कैंप रोड स्थित पीके गेस्ट हाउस पर छापा मारा। गेस्ट हाउस के एक कमरे में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते गेस्ट हाउस के प्रबंधक देवेंद्र, मनीष निवासी कृष्णनगर, तहसील कैंप, राजू निवासी रानी महल, पानीपत को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 4200 रुपये, एलईडी टीवी, दो मोबाइल फोन सेट, कैलकुलेटर, पैड व बॉल पेन बरामद किए हैं। थाना सिटी पुलिस ने एएसआई बलकार सिंह की शिकायत पर आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी करने के आरोप में देवेंद्र, मनीष व राजू के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


अदालत ने पुलिस का पक्ष जानने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अभी तक दो होटलों पर छापेमारी कर आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी करने वाले आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें