फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरियाणा को चैंपियन बनाने में पानीपत के खिलाड़ियों का शानदार योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेवा साधना केंद्र पट्टी कल्याणा में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित 69 वीं स्कूल नेशनल फुटबॉल एवं कबड्डी चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दोनों खेलों में राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

हरियाणा को चैंपियन बनाने के लिए पानीपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा कबड्डी टीम में पानीपत के गौरव संधू, निखिल और हर्ष ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, वहीं फुटबॉल टीम में निकुंज मलिक और शुभम दहिया (पानीपत) ने अहम भूमिका निभाई। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए हरियाणा का नाम देशभर में रोशन किया।
फुटबॉल टीम का नेतृत्व वीरेंद्र पुनिया (चीफ डी मिशन), डॉ. जोगेंद्र सिंह भोकर (टीम मैनेजर व कोच) के मार्गदर्शन में किया गया। मीडिया इंचार्ज सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि हरियाणा फुटबॉल टीम में भिवानी, कुरुक्षेत्र, हिसार, गुरुग्राम, करनाल, फरीदाबाद, झज्जर सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने सामूहिक रणनीति और अनुशासन के साथ सभी मुकाबले जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। कबड्डी टीम में साहिल, सचिन, ध्रुव, गौरव, निखिल, हर्ष, अजय कुमार, मोहित, ललित, अनिकेत, लोकेश और वंश ने दमदार खेल दिखाकर हरियाणा को अपराजेय विजय दिलाई।
विज्ञापन

टीम के साथ वीरेंद्र सिंह पूनिया (चीफ डी मिशन), शमशेर सिंह (मैनेजर) और सुरेंद्र सिंह (कोच) का विशेष योगदान रहा। हरियाणा के शिक्षामंत्री महीपाल सिंह ढांडा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को फोन पर बधाई दी, इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला शिक्षा खेल अधिकारी रविंद्र अंतिल, जिला मौलिक शिक्षा खेल अधिकारी कर्ण सिंह पुनिया, खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा, रोहित देशवाल, कृष्ण लाल, और बिजेंद्र पूनिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें