फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दर्जनभर ट्रेनें लेट

Sun, 08 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सीजन से पहले ही शुरू हुई धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। शनिवार को अप व डाउन की करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंची। जिससे रेल यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है।
विज्ञापन

 14095 हिमालय क्वीन अपने निर्धारित से करीब एक घंटे की देरी से पानीपत स्टेशन पहुंची। इससे नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। रेल यात्री शुभम, मनीष व धर्मबीर ने बताया कि गर्मी व सर्दी के मौसम में हिमालय क्वीन ही एक ऐसी गाड़ी जो अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंचती है, लेकिन शनिवार को धुंध के चलते हिमालय क्वीन भी लगभग एक घंटे की देरी से पहुंची है। जिससे यात्रियों काफी दिक्कतें उठानी पड़ी है। शनिवार को धुंध के चलते अप व डाउन की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें आधे घंटे से लेकर 2 घंटे की देरी से पानीपत स्टेशन पर पहुंची। जिससे रेल यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन



ये ट्रेन रही लेट
14217 ऊंचाहर एक्सप्रेस- 2 घंटे 16 मिनट
12715 सचखंड एक्सप्रेस- 2 घंटे
18507 हीरा कुंड एक्सप्रेस-2 घंटे
11057 दादर एक्सप्रेस-    सवा घंटे
12919 मालवा एक्सप्रेस-    डेढ़ घंटे
12497 शांने-ए पंजाब- 1 घंटे 16 मिनट
14095 हिमालय क्वीन-1 घंटे
12926 पश्चिम एक्सप्रेस-1 घंटे
64531 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर-आधा घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस -आधा घंटे
64452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर - 1 घंटे
12716 सचखंड एक्सप्रेस-आधा घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें