फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय बचाने के चक्कर में पलटा कैंटर

Fri, 02 Oct 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नील गाय को बचाने के चक्कर में एक दाल से भरा कैंटर सड़क किनारे खेत में पलट गया।
विज्ञापन


कैंटर पलटने पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि परिचालक बाल-बाल बच गया।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दाल से भरा कैंटर दिल्ली से उत्तरप्रदेश जा रहा था लेकिन इससे पहले ही शिमला गुजरान गांव के गेट से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर हादसा हो गया।

बाजू गांव (शामली) निवासी परिचालक सुनील ने बताया कि वीरवार देर रात वे दिल्ली से कैंटर में दाल भर उत्तरप्रदेश के लिए निकले थे।

सुबह करीब चार बजे ड्रेन नंबर दो से निकलते ही अचानक गाड़ी के आगे नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में लीलोनखेड़ी (शामली) निवासी चालक मनोज का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


संतुलन बिगड़ते ही गाड़ी सड़क से लगते खेत में पलट गई। उन्होंने बताया कि खेत में दाल से भरी गाड़ी पलटने पर चालक मनोज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे का पता चलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया कि अलसुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि सड़क के किनारे नील गाय के बचाने के चक्कर में दाल से भरा कैंटर पलट गया। मौके पर पहुंचकर घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें