फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती नहीं मिली तो छात्र को मार डाला

Fri, 11 Sep 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के उझा गांव में फिरौती न मिलने पर छठी कक्षा के एक छात्र की हत्या कर दी। छात्र का शव शामली (यूपी) के सैपट गांव के खेतों से बरामद किया है। आरोपी परिवार का ही एक व्यक्ति है और उसने छात्र का तीन सितंबर को अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


थाना चांदनी बाग पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई पर कुछ चिंता व्यक्त की है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर और दूसरे को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।

मामला थाना चांदनी बाग के अंतर्गत उझा गांव का है। छठी कक्षा में पढ़ने वाले ग्यारह वर्षीय सागर तीन सितंबर को परिवार के ही एक व्यक्ति ब्रह्मपाल ने अपहरण कर लिया और उसको यूपी कैराना के अंतर्गत सैपट गांव स्थित अपने खेतों में ले गया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें प्राथमिक स्तर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


लेकिन इसके एक दिन बाद परिवार के सदस्यों को मकान में पत्थर से लिपटा एक पत्र मिला। इसमें 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर बच्चे की हत्या करने की धमकी दी थी।

परिजनों ने ब्रह्मपाल पर शक हुआ और उससे पूछताछ की। ब्रह्मपाल ने सागर का अपहरण कर अपने खेत में रखने की बात कही। थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार परिजनों को साथ लेकर कैराना के अंतर्गत आने वाले सैपट गांव में पहुंचे। पुलिस को यहां सैपट गांव के खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे में सागर का शव बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी ब्रह्मपाल को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि उसने पैसों के लालच में सागर का अपहरण किया था। उसने उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मुंह पर टेप लगा दी और उसके दोनों हाथ-पांव एक बोरे में बंद कर दिया।

उसने इस मामले में अपने साले सोनू के भी शामिल होने की बात कबूली। चांदनी बाग थाना पुलिस ने शव का मुजफ्फरनगर स्थित जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना पुलिस ने इसमें अपहरण और हत्या की धारा जोड़कर दूसरे आरोपी सोनू की धरपकड़ शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के उझा गांव निवासी ग्यारह वर्षीय सागर की हत्या की गई है। आरोपी ब्रह्मपाल की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया। परिजनों ने थाना पुलिस को सागर की गुमशुदगी की शिकायत तीन सितंबर को दी थी। पुलिस को जांच के दौरान ब्रह्मपाल से पूछताछ की। आरोपी ने 20 लाख की फिरौती न मिलने पर हत्या करने का आरोप कबूला है और इसमें अपने साले सोनू का भी शामिल होना बताया है। पुलिस ने आरोपी ब्रह्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी सोनू की धरपकड़ तेज कर दी है।  
विज्ञापन

रामकुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें