फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी विधायक ने 1.42 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास

Mon, 14 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने रविवार को वार्ड 17 के न्यू आरके पुरम और शक्ति नगर में 1.42 करोड़ से बनने वाली गलियों और नाले का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। न्यू आरके पुरम में विधायक रोहिता रेवड़ी ने 50, 24 और 26 लाख रुपये से बनने वाली गलियों का छोटी लड़कियों और बुजुर्ग महिलाओं से शिलान्यास करवाया।
विज्ञापन


गली नंबर 10 और 11 का एमई से एस्टीमेट बनाने को कहा। इसके बाद शक्ति नगर की 23 लाख से बनने वाली गली और 18 लाख से बनने वाले नाले का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि शक्ति नगर के पार्क का 49 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया हैं। विधायक रोहिता रेवड़ी और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी ने कॉलोनी वासियों की समस्याएं सुनीं।

मौके पर मौजूद एमई अंकित लौहान को उनका निवारण करने के निर्देश दिए। न्यू मुखीजा कॉलोनी निवासी वीरेंद्र, सुरेंद्र, नीतू शर्मा, मीना, राजरानी, मूर्ति, कर्ण सिंह और सुषमा ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मेन पीपल वाली गली के निर्माण में घपला किया है। इस पर विधायक ने कहा कि निर्माण कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने एमई अंकित को बनाई गई सभी सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए कहा। कहा कि इन गलियों को दोबारा से बनवाया जाए। विधायक और सुरेंद्र रेवड़ी ने वार्ड-17 में होने वाले विकास कार्यों की पार्षद संजीव दहिया और माडल टाउन मंडल प्रधान वीरेंद्र तनेजा से देखरेख करने के लिए कहा।

विधायक ने न्यू मुखीजी कॉलोनी से गुजरने वाली 11 और 33 हजार केवी की बिजली की लाइनों को हटवाने का आश्वासन भी दिया। विधायक ने आठ मरला के पार्क का दौरा कर पार्क के सौंदर्यकरण को लेकर हरिओम बंसल, कृष्ण कुमार गर्ग, जितेंद्र कुमार से विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर भाजयुमा के जिला प्रधान मेघराज गुप्ता, पार्षद संजीव दहिया, मंडल प्रधान वीरेंद्र तनेजा, गोविंद पहलवान, जिला उपाध्यक्ष अजमेर मलिक, पूर्व युवा प्रधान सुरेंद्र वर्मा, अमरजीत कोहली, राजेंद्र भादौड़, रामअवतार गोस्वामी, अजय शर्मा, नरेंद्र बिंझौल, बलवान सरोहा,

मीडिया प्रभारी दीपक सलूजा, पूनम रानी बिंझौल, दिलबाग, दिवाकर मेहता, उमेश गोस्वामी, हरभूषण गोस्वामी, सर्बजीत सिंह, मुनीष अरोड़ा, नवीन गोस्वामी, परमजीत, सुरेश प्रजापत, कप्तान सिंह, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें