फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेडछाड़, विरोध करने पर पीटा

Fri, 30 May 2014 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के गांव वैसर में महिला के छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोपियों ने महिला को पुलिस से शिकायत करने पर सबक सिखाने की धमकी दी है।
विज्ञापन



महिला की शिकायत पर थाना मतलौडा पुलिस ने प्रवीण, राजबाला, हेमराम निवासी गांव मतलौडा, कप्तान निवासी गांव नारा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एएसआई नरेश ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर, थाना समालखा पुलिस ने गांव जौरासी खालसा निवासी युवती की शिकायत पर रामप्रसाद के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी फरार हो गया और उसने इस मामले की पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें