फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार

Tue, 08 Jul 2014 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत एक कालोनी में आठ साल की एक बच्ची के साथ दुराचार कर दिया। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को जल्द ही काबू करने का दावा किया है। थाना मॉडल टाउन की एक कालोनी में बीती रात को आठ साल की एक बच्ची के साथ दुराचार कर दिया। लड़की की मां ने थाना पुलिस को शिकायत दे दी।

उसने आरोप लगाया कि कालोनी के रहने वाले अजय कुमार ने उसकी लड़की के साथ दुराचार कर दिया। थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और लड़की का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस ने आरोपी अजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस के पास एक बच्ची के साथ दुराचार करने की सूचना आई थी।


पुलिस ने इसमें एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें