फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने कबड्डी में मारी बाजी

Sun, 01 Jan 2017 11:45 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
d - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूथ क्लब द्वारा गांव रिशपुर में दो दिवसीय नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में सोनीपत का गांव भूर्री विजयी रहा।
विज्ञापन

गांव में आयोजित अंडर-37 आयु वर्ग की दो दिवसीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया । जिसमें आसपास जिले से 25 टीमों ने भाग लिया। यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रत्तन सिंह रावल अतिथि, जबकि विशिष्ट अतिथि ब्लाक समिति सनौली चेयरपर्सन के पति अमजद मजिदी सरपंच पत्थरगढ़, सरपंच रविंद्र रिशपुर ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भूर्री सोनीपत व झट्टीपुर गांव की टीम के बीच खेला गया। भूर्री सोनीपत की टीम ने झट्टीपुर को 22 के मुकाबले 27 अंको से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस तरह से भूर्री प्रथम व झट्टीपुर उप विजेता रही।  कैथल और पट्टीकल्याणा की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों ने विजेता टीमों के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन रामपाल रावल, सरपंच रविंद्र, कृष्ण तामसाबाद, अनील फौजी, जगपाल, मीनू, कुलदीप, साहब सिंह, शुगनचंद, रामकुवार डीपी, नेत्रपाल, महेंद्र पीटीआई, नरेश, बिजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें