फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो विधायक ने कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना

Sat, 24 May 2014 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी।
विज्ञापन



शुक्रवार को जीटी रोड स्थित कोहिनूर रिजोर्ट में इनेलो का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह लोकसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद पहला सम्मेलन रहा।

मुख्य वक्ता अभय सिंह चौटाला रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने की। अभय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लोकसभा चुनाव मेें इनेलो के प्रदर्शन को कमजोर बता रहे हैं।
विज्ञापन


उनको इनेलो के प्रदर्शन को आंकने की बजाय अपनी पार्टी की स्थिति पर नजर डालनी चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इनेलो का लोकसभा चुनाव में 4.5 प्रतिशत वोट बैंक बढ़ा है, जबकि कांग्रेस का वोट बैंक 12 प्रतिशत से अधिक गिरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार की झेप निकाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एक सीट भी लोगों को भावनाओं में बहाकर जीती है। सीएम ने रोहतक के लोगों को अगले छह माह में 65 हजार नौकरियों का सपना दिखाकर गुमराह किया है।

वहां के लोगों ने रोजगार की उम्मीद में ही इतने वोट दिए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सौ फीसदी खत्म हो जाएगी।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को भी वहम था। वे मोदी लहर के चलते ही सात सीटों को जीत सकें हैं।

प्रदेश व देश की जनता कांग्रेस के शासन से तंग आ चुकी थी। जनता बदलाव चाहते थी। जनता ने नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी से मजबूत पाया और उनको वोट दी है। इनेलो ने नरेंद्र मोदी को बाहरी रूप से बिना शर्त समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विस चुनाव की पृष्ठभूमि अलग है। यहां पर जनता मुख्यमंत्री का चुनाव लड़ती है और प्रदेश में ओमप्रकाश चौटाला से अच्छा मुख्यमंत्री कभी नहीं मिल सकता।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच नंबर दो पर आने को लेकर लड़ाई रहेगी। इसके विपरीत इनेलो प्रदेश में जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि वे विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे। वे न किसी को साथ देंगे और न ही किसी का साथ लेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि इनेलो प्रदेश में अबकी बार चौटाला सरकार का नारा लेकर चलेगी और प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगा।

उन्होंने कहा कि जनता पीएम का वोट नरेंद्र मोदी को देना चाहते थी, लेकिन विधानसभा का वोट इनेलो को देने को राजी है। इससे पहले अभय सिंह चौटाला और अशोक अरोड़ा के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने की सलाह दी।

अरोड़ा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की परीक्षा का समय आ गया है। वे विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें और हर मतदाता तक पहुंचे। प्रदेश की जनता भी इस बार बदलाव चाहती है। वे कांग्र्रेस की महंगाई और भ्रष्टाचार की नीतियों से तंग आ चुके हैं।

कार्यक्रम का मंच संचालन ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कालखा ने किया। इस मौके पर पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान, इसराना विधायक कृष्ण लाल पंवार, राज्यभा सदस्य रणबीर प्रजापति, रामकुमार कश्यप, सुरेश मित्तल, जसविंद्र सिंह संधु,  फूलपति, देवेंद्र सिंह कादियान, सुबेदार प्रताप सिंह,  बिजेंद्र कादियान, डा. एमएल नारंग, शेर सिंह खर्ब, डा. यशपाल ढांडा, कुलदीप राठी, एडवोकेट राजेंद्र जागलान, लेखराज खट्टर, प्रेमलता छौक्कर, राजपाल फौजी, प्रेम सहरावत, रामनिवास पटवारी, जयदेव नौल्था, हेमराज जागलान, सूरजमल, प्राण रत्नाकर, मनोज जौरासी, राजेंद्र गोयल, नवीन जागलान, मदन बतरा, चांद गढ़ी छाजू व राजेश भालसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें