कांग्रेस के हुड्डा और तंवर समर्थकों ने नोटबंदी के विरोध में सरकार विरोधी जोरदार प्रदर्शन किया। और प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर एसडीएम के मार्फत राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते वक्त तंवर समर्थक सबसे आगे रहे। ऐसे में हुड्डा समर्थकों को कुछ पीछे हटना पड़ा। शाह ब्रदर्स विरोध प्रदर्शन में नहीं पहुंचे। वहीं पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू भी ज्ञापन एसडीएम की बजाय डीसी को सौंपने की बात कहते रहे, इससे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को ही ज्ञापन सौंप दिया। कांग्रेसियों ने पीएम पर नोटबंदी की आड़े में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
कांग्रेसियों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम विवेक चौधरी के मार्फत राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच व एक हजार के नोट बंद करने की घोषणा करते हुए प्रदेश व देश की जनता को भ्रष्टाचार खत्म होने व अच्छे दिन आने का वायदा किया था। उनका आरोप है कि प्रदेश व देश से भ्रष्टाचार कम होने की बजाय खुद प्रधानमंत्री ही भ्रष्टाचार में फंस गए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के सबूत पेश किए, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनके आरोपों का जवाब तक नहीं दिया। कांग्रेस व प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री से इसका जवाब मांग रही है। इस दौरान भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी की। लघु सचिवालय तक कांग्रेस के हुड्डा व तंवर समर्थक एक साथ नारेबाजी करते रहे। यहां से लघु सचिवालय में अंदर जाते समय तंवर समर्थक आगे आ गए।
ऐसे में उनको पीछे हटना पड़ा। मंच पर सबसे आगे तंवर समर्थक रहे। एसडीएम विवेक चौधरी ज्ञापन लेने पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदेव मलिक, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष संजय छौक्कर, बलबीर वाल्मीकि, खुशीराम जागलान, सुनील बिंझौल, मास्टर चतर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुंडू, रणबीर देशवाल, एडवोकेट वैभव देशवाल, कंवर सिंह छौक्कर, प्रेम बजाज, मनोज बेगमपुर, शमशेर सिंह गोगी, पुनीत पूनम, शशि लूथरा, सुरेंद्र दहिया, एडवोकेट सुरेंद्र कादियान, सुरेश जागलान, श्रीप्रकाश बंसल व एडवोकेट मोहकम मौजूद रहे।