धुंध के लगातार छाए रहने से आम जनजीवन के साथ रेल यातायात भी प्रभावित हो गया है। इस वजह स ेदर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। शहीद एक्सप्रेस 21 घंटे और सचखंड एक्सप्रेस करीब 11:30 घंटे देरी से चली।
बठिंडा एक्सप्रेस दूसरे दिन भी रद्द रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। कई दिनों से पड़ रही धुंध छट नहीं रही। ऐसे में रेलवे की हालत खराब हो गई है। धुंध के चलते ट्रेनों की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा।
शुक्रवार को भी बठिंडा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। यात्रियों को धुंध के चलते ट्रेन लेट होने के चलते अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी हुई। कुछ यात्रियों को अपनी टिकट रद कराकर सड़क मार्ग से जाना पड़। इससे रेल यात्रियों में रोष है।
अप ट्रैक पर जाने वाली दादर एक्सप्रेस 6:30 घंटे, कालका एक्सप्रेस 5:30 घंटे, मूरी एक्सप्रेस 13 घंटे, कालका 14 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस नौ घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस दो घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 12 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस
नौ घंटे और सुपर एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। डाउन ट्रैक पर सुपर एक्सप्रेस एक घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे, कालका एक्सप्रेस 11 घंटे, शहीद एक्सप्रेस 21 घंटे, जम्मू दुर्ग एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, सचखंड एक्सप्रेस 11:30 घंटे, जींद पैसेंजर एक घंटे देरी से पहुंची।