फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में लगी आग, मालिक बोला फैक्ट्री नहीं गोदाम था

Sun, 02 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
c - फोटो : c
विज्ञापन
नूरवाला स्थित क्वालिटी फैक्ट्री में कंबलों के गोदाम में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री मालिक की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, फैक्ट्री मालिक फैक्ट्री को गोदाम बता रहे हैं। दूसरी तरफ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि यहां पर बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं।
विज्ञापन

कंबलों के गोदाम में रविवार सुबह सात बजे अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलते देख आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल विभाग की लगभग सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक भारत भूषण ने बताया कि आग में लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री को बंद कर गोदाम बनाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें