फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने मांगा पंजाब के समान वेतन

Fri, 11 Jul 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने पंजाब के समान वेतनमान की मांग पर काले बिल्ले लगाकर रोष जताया। डॉक्टरों ने मांगों को लागू न करने पर संघर्ष की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एचसीएमएस एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने शुक्रवार को काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया। उन्होंने बैठक में सरकार की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया।

इसकी अगुवाई प्रधान डॉ. एसके नागपाल व उपप्रधान डॉ. एसके गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के डॉक्टरों को दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा वेतनमान कम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पंजाब के डॉक्टरों को प्रदेश से ज्यादा वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा डॉक्टरों को क्लास वन स्टेट्स एंट्री लेवल पर दिया जाए, स्पेशलिस्ट कैडर में शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों को कई बार सरकार के सामने रख चुके हैं, लेकिन अभी तक आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में पर्याप्त सुविधा न होने पर भी डॉक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सराकर डॉक्टरों की मांगों को लागू नहीं करती है तो वे भी संघर्ष के रास्ते पर जाने को मजबूर होंगे।

इस मौके पर एमएस डॉ. भूपेश चौधरी, डॉ. श्याम लाल, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. मोना नागपाल, डॉ. प्रीति, डॉ. पवन गोयल, डॉ. योगेश व डॉ. अमित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें