फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की सह पर धान खरीद में हो रही लूट :चौटाला

Fri, 07 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। विपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने धान खरीद के मुद्दे पर खट्टर सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने ऑनलाइन खरीद को किसान के साथ आढ़तियों के लिए धोखा बताया।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात वीरवार को समालखा और मतलौडा अनाजमंडी में धान खरीद का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। अभय सिंह चौटाला ने किसानों और आढ़तियों से बात कर ऑनलाइन खरीद की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंडियों में धान खरीद में कम रेट देकर एक्सपोर्टर किसानों को लूट रहे हैं।

धान की यह लूट सरकार की शह पर हो रही है। सरकार ने तय समर्थन मूल्य से 200 से 250 रुपये प्रति क्विंटल के कम भाव पर धान खरीदा जा रहा है। किसानों के खून-पसीने की कमाई की लूट बंद नहीं हुई तो इनेलो सड़कों पर उतर कर सरकार का विरोध करेगी। अभय सिंह चौटाला ने फसल बीमा पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों की बिना सहमति के उनके बैंक खातों से जबरदस्ती प्रीमियम काटकर बीमा कंपनियों को मालामाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार की ऑनलाइन खरीद प्रणाली से किसान और आढ़ती का आपसी तालमेल खराब हो चुका है। उन्होंने किसानों और व्यापारियों को आश्वासन दिया कि फसल बीमा प्रीमियम और निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर खरीदे गए धान की बकाया राशि वापस दिलाने के लिए इनेलो किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार आने पर हर वर्ग को उसका अधिकार दिया जाएगा।  इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, रामपाल माजरा, युवा नेता देवेंद्र सिंह कादियान, जिलाध्यक्ष शुगनचंद रोड़, पानीपत ग्रामीण हलका अध्यक्ष कुलदीप राठी, समालखा शहरी अध्यक्ष लेखराज खट्टर, जिला प्रवक्ता एडवोकेट शेर सिंह खर्ब, पानीपत ग्रामीण प्रवक्ता डॉ. यशपाल ढांडा, गुरचरण सिंह, बलवान वाल्मीकि, सूबेदार प्रताप सिंह, सुरेंद्र मान, सुरेश काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें