सनौली इलाके के संजौली में काम कर रहे दो मजदूरों ने शराब पीकर अपने ही साथी मजदूर की हत्या कर दी। मजदूर का शव बुधवार को यमुना नदी के किनारे मिला।
मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने दोनों मजदूरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करजांच शुरू कर दी है। समालखा डीएसपी सुलतान ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव संजौली निवासी प्रमोद ने अपना मकान बनाने का ठेका राजू ठेकेदार गोयला खुर्द को दे रखा है। ठेकेदार के मिस्त्री और तीन मजदूर मकान बनाने का काम कर रहे थे।
सोमवार को काम खत्म करने के बाद तीनाें मजदूर ओमपाल संजौली, टांडा निवासी सतीश और रिफाली गांव स्थित शराब के ठेेके से शराब की बोतल लेकर यमुना की तरफ चले गए।
उसके बाद ओमपाल घर वापस नहीं लौटा और वे दोनाें मजदूर भी गायब हो गए। बुधवार को ओमपाल के परिजन सतीश और रिफाली को उत्तरप्रदेश के टांडा से पकड़कर लेकर आए और उन्हाेंने ओमपाल के बारे में पूछताछ की।
उसके द्वारा कोई जानकारी नहीं दिए जाने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों मजदूरों की शिनाख्त पर ओमपाल का शव यमुना किनारे से बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर सतीश व रिफाली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इवेंट्स
-हजकां की संघर्ष रैली इसराना मंडी में सुबह नौ बजे।