फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के भाई को पिस्तौल के बल पर लूटा

Tue, 08 Jul 2014 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री एवं पानीपत ग्रामीण विधायक ओपी जैन के बडे़ भाई रामभज जैन को दो लुटेराें ने पिस्तौल के बल पर लूट लिया।
विज्ञापन


रामभज जैन रात को चंडीगढ़ से एक सगाई समारोह में हिस्सा लेकर वापस मॉडल टाउन स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। रामभज व उसका परिवार लूटपाट के बाद काफी घबराया हुआ है।

थाना मॉडल टाउन ने दो लुटेराें के खिलाफ लूटपाट व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रामभज जैन के साथ लूटपाट की वारदात रात दो-ढाई बजे के बीच हुई। वे चंडीगढ़ किसी सगाई समारोह से होकर बस स्टैंड से मॉडल टाउन स्थित अपने आवास पर जा रहे थे।
विज्ञापन


मॉडल टाउन गुरुद्वारे के पास दो लुटेराें ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों ने उन पर पिस्तौल तान ली और नकदी व आभूषण समेत अन्य सामान निकालने की धमकी दी।

उन्होंने विरोध करना चाहा तो लुटेरों ने धमकी दी और उनसे सोने की एक अंगूठी, एक घड़ी, मोबाइल व करीब तीन हजार रुपये लूट ले गए। वे यहां से सीधे मॉडल टाउन पुलिस में पहुंचे और पुलिस को इसकी शिकायत दी।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शहरभर की नाकेबंदी कर दी और लुटेराें की धरपकड़ शुरू कर दी। पुलिस देर रात तक लुटेरों की तलाश में लगी रही, लेकिन हाथ नहीं लग सके। पुलिस ने रामभज जैन के बयान दर्ज किए।


रामभज जैन ने बताया कि वे चंडीगढ़ एक सगाई समारोह में गए थे। वे चंडीगढ़ से पानीपत आने के लिए बस में बैठ गए और देर रात को परिवार के लोगों को जगाने की बजाय ऑटो में बैठकर घर की तरफ चल पड़े।

मॉडल टाउन गुरुद्वारे के बाद एक व्यक्ति का इशारा पाकर मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आए और उस पर पिस्तौल तान दी। दोनों हथियार के बल पर उससे अंगूठी, घड़ी, मोबाइल व नकदी लूट ले गए। थाना मॉडल टाउन ने रामभज जैन के बयान पर दो लुटेराें के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



रात को नहीं थी सुरक्षा
रामभज जैन और संजय जैन ने बताया कि मॉडल टाउन में रात को पुलिस सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। यहां पर पहले रातभर पुलिस तैनात रहती थी और गश्त भी रहती थी। वारदात के काफी देर बाद भी पुलिस नहीं मिली और उनको मॉडल टाउन थाने में जाना पड़ा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें