फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत की सुहानी ऑल इंडिया सीबीएसई क्रिकेट टीम में चयनित

Thu, 02 Feb 2017 11:48 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलेनियम स्कूल अंसल की सातवीं कक्षा की छात्रा सुहानी मलिक ने ऑल इंडिया सीबीएसई क्रिकेट टीम के अंडर-17 वर्ग में स्थान बनाया है। सुहानी मलिक छह से 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

मिलेनियम स्कूल प्रिंसिपल अमिता कोचर ने वीरवार को सुहानी मलिक को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उसकी उपलब्धि पर गर्व भी किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों आगरा में आयोजित सीबीएसई विद्यालयों के ओपन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने पर सुहानी को ऑल इंडिया सीबीएसई क्रिकेट टीम में चुना गया है।

सुहानी राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने छह फरवरी को जम्मू-कश्मीर जाएगी। यह प्रतियोगिता पांच दिन चलेगी। जिसमें देशभर से 46 टीमें भाग लेंगी। यह आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ  इंडिया की ओर से कराया जाएगा। उन्होंने उनकी सफलता का श्रेय विद्यालय में सुहानी के कोच सुमन कपूर गुलाटी और वीरेंद्र लठवाल को दिया। सुहानी के माता-पिता सरिता और विकास मलिक ने बताया कि विद्यालय में लड़कों की क्रिकेट टीम को अभ्यास करते उसको क्रिकेट की प्रेरणा मिली। उसने सुबह के खेल अभ्यास सत्र में कोच की देखरेख में अभ्यास आरंभ किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें