फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 करोड़ से सात एकड़ जमीन पर बनेगा डिजिटल वार मेमोरियल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में अब जल्द ही डिजिटल वार मेमोरियल बनने जा रहा है। यह मेमोरियल लगभग सात एकड़ में बनाया जाएगा। इस पर लगभग 48 करोड़ रुपये का खर्च का आएगा। इसमें भारत के इतिहास, सभ्यता और संस्कृति की जानकारी होगी। इसके साथ ही डिजिटल वार मेमोरियल में पानीपत की तीसरी लड़ाई के योद्धाओं की गाथा भी होगी।
विज्ञापन

मेमोरियल के निर्माण से पहले शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण रोहतक के मुख्य प्रशासक नरहरि सिंह बांगड ने देवीलाल पार्क का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पानीपत में जल्द ही डिजिटल वार मेमोरियल बनाया जाएगा। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जिला कार्यालय का भी दौरा किया और लोगों की समस्याएं भी सुनीं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग से संबंधित कार्यों में आजमन की समस्याओं को दूर करने के लिए त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक, डीटीपी धीरेंद्र, एचएसवीपी एक्सईएन जगमाल सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें