फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बैडमिंटन में पानीपत ब्लॉक का दबदबा, तीनों आयु वर्ग में लड़कियों ने जीता खिताब

Thu, 30 Jul 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में पसीना बहाते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। 59वीं जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बैडमिंटन प्रतियोगिता में लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में पानीपत ब्लॉक ने तीनों खिताब अपने नाम कर दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता के दौरान बास्केटबॉल, खो-खो, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जूडो, जिमनास्टिक, क्रिकेट, टेबल टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने विभिन्न प्रतियोगिता स्थलों का दौरा कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ अति विशिष्ट अतिथि एईईओ करण सिंह पूनिया और विशिष्ट अतिथि एईओ रविंद्र अंतिल सहित डीपीई सतेंद्र मलिक, जिला प्रेस सचिव डीपीई दिव्य राणा, डीपीई तिलक राज भी मौजूद रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने खिलाड़ियों से कहा कि शिक्षा और खेल दोनों जीवन में समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। एईईओ करण सिंह पूनिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें जीवन में मिली सफलता का आधार खेल रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से ईमानदारी और मेहनत के साथ खेलते हुए बड़े लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी व प्रतियोगिता अध्यक्ष जयपाल सरोहा ने कहा कि पानीपत बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में सक्षम है। खेल अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने विश्वास जताया कि जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के प्रमुख परिणाम-

बैडमिंटन (लड़कियां) :

अंडर-14, 17 और 19 में पानीपत ब्लॉक प्रथम, समालखा द्वितीय, मतलौडा तृतीय।

टेबल टेनिस :

वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय

अंडर-14 बाल विकास स्कूल एसडीवीएम सिटी बाल विकास प्रोग्रेसिव

अंडर-17 एसडीवीएम सिटी डीपीएस रिफाइनरी बाल विकास स्कूल

अंडर-19 दयाल सिंह स्कूल एसडीवीएम सिटी डीपीएस रिफाइनरी

कबड्डी : अंडर-14

वर्ग प्रथम द्वितीय

बालक वर्ग इसराना बापौली

बालिका वर्ग इसराना मतलौडा

खो-खो :

अंडर-14, 17 और 19 बालिका वर्ग में समालखा ब्लॉक का दबदबा, बापौली उपविजेता।
शतरंज
स्थान स्कूल
प्रथम केआरएमडब्ल्यूएस
द्वितीय सेंट मेरी स्कूल
तृतीय डीपीएस रिफाइनरी
ताइक्वांडो अंडर-14 लड़कियां (केवल प्रथम स्थान)

आयु वर्ग खिलाड़ी स्कूल
22-24 प्रशस्या मल्होत्रा एसडीवीएम सिटी
24-26 प्रियांशी बाल विकास स्कूल
26-29 नंदिका पाइट हुडा
29-32 महदियाह नूसरा डीपीएस रिफाइनरी
32-35 आरजू सेंट मेरी स्कूल
35-38 अमूल्या डीएवी हुडा
38 प्लस आराध्या छौक्कर डीपीएस सिटी
ताइक्वांडो अंडर-19 लड़कियां (केवल प्रथम स्थान)

आयु वर्ग खिलाड़ी स्कूल
40 किग्रा तक काफी जीएसएसएस काबड़ी
40-42 दृष्टि सहगल डीपीएस रिफाइनरी
42-44 मोक्षा शर्मा डीपीएस रिफाइनरी
44-46 मुस्कान जीएसएसएस काबड़ी
46-49 युविका धमीजा बीवी पब्लिक स्कूल
49-52 सानवी डीएवी पीपीएस
52-55 सायना आर्य बाल भारती
55-59 धैर्या बाल विकास स्कूल
59-63 लविता पाइट एनएफएल
63-68 नादर प्रीत कौर डीपीएस रिफाइनरी

68 प्लस निशिता बाल विकास स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें