पानीपत। जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का वीरवार को दूसरा दिन रहा। खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। बास्केटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता में पानीपत खंड विजेता बना।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि खेलों में अच्छा भविष्य है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए। वे मैदान पर मेहनत कर अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन सकते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और नवदीप का उदाहरण देकर खिलाड़ियों को प्रेरित किया। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी मनीष गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी पानीपत विक्रम सहरावत, प्रिंसिपल जयपाल सरोहा, विजेंद्र सिंह पूनिया, एईओ रविंद्र सिंह अंतिल व एईईओ कर्ण सिंह पूनिया, सचिव सतेंद्र मलिक, संयोजक सुरेश कादियान, शारीरिक संघ प्रधान राकेश कादियान, सचिव संदीप कुमार, खेलों के प्रभारी डॉक्टर जोगिंद्र सिंह व प्रभारी प्रदीप कादियान मौजूद रहे।
जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन के परिणाम-
बास्केटबॉल
लड़के आयु वर्ग 14 वर्ष
स्थान टीम
प्रथम - खंड इसराना।
द्वितीय - खंड पानीपत।
आयु वर्ग 17वर्ष
प्रथम - खंड इसराना।
दूसरा - खंड पानीपत।
आयु वर्ग 19वर्ष
प्रथम - खंड इसराना।
दूसरा - खंड पानीपत ।
क्रिकेट
आयु वर्ग 17 वर्ष लड़के
पहला सेमीफाइनल मैच- पानीपत व बापौली के बीच हुआ जिसमें पानीपत विजयी रहा।
दूसरा सेमीफाइनल मैच- मडलौडा व समालखा के बीच हुआ जिसमें मडलौडा विजयी रहा।
फाइनल मैच- शुक्रवार को पानीपत व मडलौडा के बीच खेला जाएगा।
बैडमिंटन
लड़कियां आयु वर्ग 14 वर्ष
प्रथम - खंड पानीपत ।
द्वितीय - खंड समालखा।
तृतीय - खंड इसराना।
आयु वर्ग 17 वर्ष
प्रथम - खंड पानीपत।
द्वितीय - खंड समालखा।
तृतीय - खंड मडलौडा।
आयु वर्ग 19 वर्ष
प्रथम - खंड पानीपत।
द्वितीय - खंड समालखा।
टेबल टेनिस
लड़कियां
आयु वर्ग 14 वर्ष
प्रथम - खंड पानीपत।
द्वितीय - खंड मडलौडा।
आयु वर्ग 17 वर्ष
प्रथम - खंड मडलौडा।
द्वितीय - खंड पानीपत।
तृतीय - खंड समालखा ।
आयु वर्ग 19 वर्ष
प्रथम - खंड पानीपत ।
द्वितीय - खंड समालखा।
शतरंज ( चैस )
लड़केआयु वर्ग 17वर्ष
प्रथम - खंड पानीपत।
द्वितीय - खंड मडलौडा।
तृतीय - खंड समालखा।
लड़कियां आयु वर्ग 17 वर्ष
प्रथम - खंड पानीपत।
द्वितीय - खंड समालखा।
तृतीय - खंड मडलौडा।