नए साल पर जिले के लोगों ने एक बार में अपने एटीएम से साढ़े चार हजार निकाले और बटुआ कुछ भारी लगा। आरबीआई की गाइड लाइन के अनुसार लोगों ने नए साल पर अपने एटीएम से ढाई हजार की बजाय साढ़े चार हजार रुपये निकाले। नए साल पर जिले के एटीएम ने भी साथ दिया। जिले के अधिकतर एटीएम चले। जिस कारण ही शहर के लोग न्यू ईयर मना सके।
एक जनवरी के दिन लोगों ने खूब मस्ती की। जिसका मुख्य कारण आरबीआई की ओर से नई गाइडलाइन थी कि एक जनवरी से ही उपभोक्ता साढ़े हजार रुपये निकाल सकते हैं। एटीएम के बाहर खड़े लोग न्यू ईयर के दिन खुश नजर आए और लोगों ने कहा की सरकार ने न्यू ईयर का तोहफा दिया है। वे आज से साढ़े चार हजार निकालकर दोस्तों और परिवारजनों के साथ कही बाहर खाना खाने और मॉल में जा सकते हैं।
एटीएम के बाहर भी धीरे-धीरे सामान्य होने लगी लाइन
नए साल रविवार होने के कारण बैंक बंद रहे। जिस कारण लोग एटीएम लाइनों में रहे। लेकिन एटीएम के बाहर भी धीरे-धीरे सामान्य लाइन होने लगी है। पहले जो एटीएम की लाइन में पचास से सौ उपभोक्ता खड़े रहते थे। लेकिन अब उसी लाइन में दस से अधिक उपभोक्ता नहीं खड़े है।
आरबीआई के फैसले से मिली राहत
जिले के लोगों को आरबीआई के फैसले से कुछ राहत मिली है। आरबीआई ने 31 दिसंबर को नए साल से एटीएम से साढ़े चार हजार की लिमिट कर देने के बाद से लोगों को राहत मिली है। नए साल पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। नोटबंदी के बाद एक एटीएम से पहले ढाई हजार ही निकाल सकते थे।
नए साल पर जिले के उपभोक्ताओं ने साढ़े चार हजार रुपये निकाले शुरू कर दिए है। अब लोगों को अधिक समय तक बैंक में नहीं जाना पड़ेगा। जिससे बैंक अधिकारियों सही तरह से काम कर पाएगें।
राकेश वर्मा, एलडीएम, पानीपत।