फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वच्छ सर्वेक्षण के फीडबैक में प्रदेश में पहले नंबर पर पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मंत्रालय की ओर से देश भर में कराए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के फीडबैक चरण में नगर निगम पानीपत प्रदेश में पहले नंबर पर आ गया है। सर्वेक्षण में प्रदेश के 22 जिलों से 89 नगर निगम, पालिका और परिषद भाग ले रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा फीडबैक पानीपत नगर निगम को मिले हैं।
विज्ञापन


एक जुलाई 2023 से शुरू हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के फीडबैक चरण में नगर निगम पानीपत को अब तक 1916 फीडबैक मिले हैं। दूसरे नंबर पर पंचकूला को सिर्फ 1552, तीसरे नंबर पर बहादुरगढ़ को 1295 वोट मिले हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण में हर बार पानीपत की टक्कर सीएम सिटी करनाल और रोहतक से होती आई है। सिटीजन फीडबैक में अब तक रोहतक को 175 और करनाल को 357 फीडबैक ही मिल पाएं हैं। वहीं अब तक पूरे प्रदेश के सभी निकाय संस्थाओं को कुल 14098 फीडबैक ही मिले हैं।

नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक चरण में लोगों से अपने शहर के लिए वोट करने के लिए निगम की टीम भी दिन रात मेहनत कर लोगों को जागरूक कर रही है। दूसरी ओर शहर के जागरूक लोग खुद भी मोबाइल एप और पोर्टल के जरिए अपने शहर की स्वच्छता पर अपना फीडबैक दे रहे हैं।
विज्ञापन



बॉक्स
ऐसे दें वोट
स्वच्छ सर्वेक्षण में अपने शहर की स्वच्छता पर वोट देने के लिए वेब पोर्टल के साथ मोबाइल एप का भी सहारा लिया जा सकता है। माईजीओवी डॉट इन पोर्टल के साथ एसबीएम अर्बन डॉट ओआरजी पोर्टल पर जाकर भी शहर के लोग अपना फीडबैक दे सकते हैं। इसके अलावा स्वच्छता मोबाइल एप और एसएस 2023 वोट फॉर योर सिटी नाम की मोबाइल एप पर भी अपना फीडबैक दिया जा सकता है। यहां मोबाइल नंबर के ओटीपी के जरिए आप पंजीकरण कर सकते हैं।


नौ सवालों के देने होंगे जवाब
सफाई और जागरूकता पर आपको इन नौ सवालों के जवाब देने होंगे। इनमें आपके घर से रोजाना कूड़ा उठान हो रहा है ? क्या आप घर पर गीला सूख कूड़ा अलग रखते हैं ? क्या आपके घर के आसपास के नाले, नालियां साफ हैं ? क्या आप अपने शहर के आरआरआर यानी रिडयूज, रिफ्यूज और रिसाइकिल केंद्र के बारे में जानते हैं ? क्या आपने अपने शहर के सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल किया है?

क्या ये सार्वजनिक शौचालय साफ सुथरे हैं ? क्या आप डिजिटल मैप के जरिए सार्वजनिक शौचालय खोजने के बारे में जानते हैं? आप अपने आसपास की सफाई से कितने संतुष्ट हैं ? जैसे सवाल शामिल हैं।

वर्जन:
पहले नंबर पर शहर : निगम

निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण के फीडबैक चरण में लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है। ये टीम लोगों के घर जाकर उनके मोबाइल पर एप इंस्टॉल करवाकर लोगों को फीडबैक देने के लिए प्रेरित करते हैं। दूसरी ओर शहर की तीनों सफाई एजेंसी भी इसी काम पर जुटी हैं। अब पानीपत प्रदेश में फीडबैक के मामले में पहले नंबर पर है।
विज्ञापन


राकेश कुमार, इंस्पेक्टर, सफाई शाखा, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें