फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाने के एएसआई को पीटा

Wed, 07 Dec 2016 12:08 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मॉडल टाउन थाने में तैनात एक एएसआई की एक उपभोक्ता ने पिटाई कर दी। आरोपी ने थानेदार की वर्दी तक फाड़ दी। यह नोटबंदी के बाद किसी पुलिसकर्मी को पीटने का जिले में पहला मामला है। हालांकि, तीन दिन पहले मॉडल टाउन थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों के साथ भी हंगामा कर रहे लोगों ने मारपीट कर दी थी। थाना मॉडल टाउन ने थानेदार को पीटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, असंध रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लोगों की सुबह से लंबी लाइन लग रही थी। दोपहर बाद सेक्टर-13-17 निवासी जसवंत ने तैश में आ गया और उसने बैंक के गेट पर तैनात एएसआई सुरेंद्र के साथ बदतमीजी कर दी। मामला हाथापाई तक आ गया। आरोपी ने जसवंत ने एएसआई को पीट दिया। उसकी वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आरोपी जसवंत को काबू कर लिया। पुलिस ने इसमें आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जसवंत का आरोप है कि पुलिसकर्मी सुरेंद्र बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से मिला हुआ है। उनके जानकारों को बेरोकटोक अंदर जाने दे रहा था।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को पीएनबी पर तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी जसवंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें