एमएएसडी पब्लिक स्कूल में एल्युमनाई मीट का भव्य आयोजन किया गया। स्कूल में 27 साल पूर्व पास आउट विद्यार्थी अपने क्लासमेटों से मिले।
स्कूल में आयोजित एल्युमनाई मीट में मुख्यातिथि एसडी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान रोशन लाल मित्तल, सचिव डॉ. विजय अग्रवाल,
स्कूल चेयरमैन अनिल बिंदल, वाइस चेयरमैन ईश्वर गर्ग, ऑडिटर शशांक अग्रवाल मौजूद रहे। एल्युमनाई एसोसिएशन के प्रधान विवेक गुप्ता,
सचिव मुकेश खुराना, कोषाध्यक्ष शशांक अग्रवाल, इंचार्ज ओमवती यादव ने सबका स्वागत किया। इंचार्ज ओमवती यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की
एल्युमनाई ने इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस दौरान एक के बाद एक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के आखिर में उत्कृष्ट एल्युमनाई को पुरस्कृत किया गया।