सनौली। तामसाबाद व नवादा गांव के बीच मंगलवार रात को ग्रामीणों को खेत में तेंदुआ दिखाई दिया जिससे ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं। मामले की सूचना वन्य जीव विभाग को दी गई है। ग्रामीण राकेश, प्रदीप, जयपाल, रामदास, सुरेंद्र व सोनू ने बताया कि रात को एक किसान को खेत में यमुना के तटबंध के पास एक तेंदुआ जैसा वन्य जीव दिखाई दिया तो वह डर कर गांव में आ गया।
उसके बाद ग्रामीणों ने नवादा गांव से बंद बॉडी की जेसीबी मशीन ली और खेतों में जाकर तेंदुए की तलाश की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने वहां पर तेंदुए को देखा और वह जेसीबी की लाइटों को देखकर गन्ने के खेत में छिप गया। वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि खेतों में जाकर देखा जाएगा। वन्य जीव यमुना किनारे भटकते हुए आ सकते हैं।