फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज श्रीराम कथा का करेंगे गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को पानीपत पहुंचेंगे। वे यहां सेक्टर-25 मित्तल मेगा मॉल के साथ अखिल भारतीय श्रीराम-नाम जागरण मंच और समस्त पूर्वांचल समाज पानीपत द्वारा आयोजित श्रीराम कथा अमृत महोत्सव में प्रवचन करेंगे। उनके पानीपत के पहले आगमन में दर्शनों और कुंडली जानने के लिए प्रदेशभर से लोग पानीपत पहुंचने लगे हैं। आयोजकों की मानें तो वे अपने पहले दौरे में दरबार नहीं लगाएंगे और न ही चिट्ठी पढ़ेंगे या फिर किसी की कुंडली देखेंगे।
आयोजकों ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार सुबह पानीपत पहुंचेंगे। उनका सुबह अंसल में एक भक्त के आवास पर ठहराव होगा। यहां पर शहर के मौजिज लोग और आयोजक कमेटी के सदस्य उनके दर्शन करेंगे। यहां से वे शाम को कथा स्थल सेक्टर-25 में पहुंचेंगे। इस दौरान उनका तीन स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। शहर के गणमान्य नागरिक इसमें शामिल होंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वे शाम को कथा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पहले आचार्य शिवम शुक्ला महाराज करीब दो घंटे श्रीराम कथा का गुणगान करेंगे। इसके बाद बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीराम कथा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



थ्री लेयर सिक्योरिटी में होंगे धीरेंद्र शास्त्री

आयोजकों की मानें तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सिक्योरिटी थ्री लेयर में होगी। उनके साथ वाई सिक्योरिटी का कड़ा पहरा होगा। इसके साथ आयोजक और फिर बाउंसर सिक्योरिटी में तैनात रहेंगे। वैसे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों के भविष्य की चिट्ठी पढ़ने के लिए विख्यात हैं, लेकिन वे इस बार चिट्ठी नहीं पढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें