फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बादलों ने की आंखमिचौली, दो दिन बूंदाबांदी के आसार

Sun, 04 Feb 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। एक दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर से हल्के बादल छा गए। सुबह से धूप बादलों में आंख मिचौली करती रही। वहीं शाम के समय बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने पांच फरवरी तक क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कृषि विभाग ने किसानों को अभी सिंचाई न करने की सलाह दी।
इन सबके बीच अधिकतम तापमान 18.2 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर चला गया था। शनिवार काे सुबह ही हवा तेज रही, जो ठंड न होने का अहसास कराती रही। सुबह के समय से बार तेज धूप निकली, लेकिन कुछ देर बाद हल्के बाद आसमान में छा गए।
विज्ञापन

आसमान में पूरा दिन हल्के बादल छाए रहे। धूप पूरा दिन बादलों में आंख मिचौली करती रही। मौसम विभाग ने चार और पांच फरवरी को बूंदाबांदी के साथ तापमान कम होने की संभावना जताई है। किसानों को आस थी कि जनवरी माह में एक बारिश हो जाए तो फसलों में अच्छी बढ़वार हो सकेंगी।
जनवरी का महीना ऐसे ही बीत गया। आखिरी दिन हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद एक फरवरी को बारिश हुई। किसान अभी और तेज बारिश की उम्मीद में हैं। उनका मानना है कि तेज बारिश के बाद गेहूं व सरसों की फसल को लाभ होगा। हालांकि ज्यादा बारिश फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारी डा. आशीष ने बताया कि धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है और सर्दी से कुछ राहत मिली है। रात के समय ठंड बढ़ सकती है। अभी दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें