फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंचों को दी पंचायतों के कार्यों व नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। सरपंचों के बाद अब पंचों के लिए शुक्रवार को बीडीपीओ कार्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मतलौडा ब्लॉक में शामिल सभी ग्राम पंचायतों के पंचों को पंचायतों के तहत होने वाले कार्यों और नियमों के बारे में जागरूक किया। कार्यशाला में उन्हें अपनी पंचायत को आदर्श बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी से आए मास्टर ट्रेनर रेनू, सहायक भूपेश व अंकित ने पंचों को पंचायती राज के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में पांच-पांच गांवों के पंचों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान पंचों को मनरेगा, पंचायती योजना, पंचायत के कामों को करवाने का तरीका, आरटीआई आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के कार्य, शामलात भूमि, गांव में वार्ड वासियों की समस्याओं के समाधान के बारे में बताया गया। कार्यशाला के अंत में प्रशिक्षक रेनू ने पंचों को एक बैग और पंचायत विभाग की जानकारी से संबंधित किताब भी भेंट की है। इस दौरान उन्होंने पंचों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। पंचों का कहना है कि सरकार सरपंचों को पंचायती राज के राज्य सरकार की ओर से होने वाली गांवों के पंचों की इस कार्यशाला का हिस्सा बनने का मौका मिला है। यह भाजपा सरकार का बेहतर प्रयास है। पंच सुनील कुमार ने कहा कि सरकार ने कार्यशाला कराकर पंचों का मान बढ़ाया है। इसके तहत पंचों को अपने अधिकारों के बारे में जानने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें