फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं शुरू की फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में हर साल स्वास्थ्य , नगर निगम व पंचायती राज विभाग में तालमेल की कमी के कारण डेंगू व मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग बार बार नगर निगम को पत्र लिखकर खाली प्लॉटों में जमा पानी को निकालने या उसमें काला तेल डालने के निर्देश देता है, लेकिन नगर निगम की ओर से इसमें लापरवाही बरती जाती है। इसी के परिणाम है कि इस साल जिले में 3100 स्थानों पर लार्वा मिल चुका है। जिला पंचायती राज विभाग ने इस साल भी ग्रामीण क्षेत्र में फॉगिंग व जागरूकता कार्यक्रम तक शुरू नहीं दिए।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए नियंत्रण कक्ष तैयार किया है। नगर निगम व पंचायती राज विभाग की पूरी जिम्मेदारी तय की गई है। दोनों विभागों को अब खुद फॉगिंग मशीन व दवा खरीदनी होगी और अपने अपने क्षेत्र में फॉगिंग करनी होगी। जिले में फिलहाल डेंगू के चार व मलेरिया के दो केस आ चुके हैं। प्रतिदिन सिविल अस्पताल में 40-50 सैंपल की जांच की जा रही है। निजी अस्पतालों से भी प्रतिदिन डेंगू के सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के 57 हजार सैंपल की जांच हुई है। 9.10 लाख घरों में डेंगू व मलेरिया के लार्वा की जांच हो चुकी है। 3100 घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं।





आमतौर पर जून माह में स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी शुरू करता है। इस साल स्वास्थ्य विभाग ने मार्च में ही एंटी लार्वा एक्टिविटी शुरू कर दी थी। पांच माह में नियमित रूप से गांवों में एंटी लार्वा एक्टिविटी की गई। इसका परिणाम ये रहा कि जिले में लार्वा नाममात्र ही पनप पाया। हर साल स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग में तालमेल की कमी से डेंगू व मलेरिया का खतरा बढ़ता है। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाने, लोगों को जागरूक करने, सैंपलिंग करने व लोगों का इलाज करने की है। नगर निगम का काम शहरी क्षेत्र में व पंचायती राज विभाग का काम ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग कराने का है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बार बार कहने पर भी दोनों विभागों ने न तो स्वास्थ्य विभाग से फॉगिंग दवा ली और ही फॉगिंग शुरू की। इससे डेंगू का खतरा बढ़ रहा था।
विज्ञापन


बॉक्स



साल : केस



2017 : 469



2018 : 133



2019 : 04



2020 : 272



2021 : 287



2022 : 256



2023: 351


2024 अब तक: 04



वर्जन-
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि शहर में फॉगिंग करने की जिम्मेदारी नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग की है। स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाता है। लोगों के स्वास्थ्य की जांच करता है। लोगों से अपील है कि वो डेंगू व मलेरिया के खिलाफ जागरूक रहें। नगर निगम व पंचायती राज विभाग उनसे दवा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें