फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंचायती राज संस्थाओं के उप और आम चुनाव 15 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के उप एवं आम चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिले में मध्यवर्ती एवं आम पंचायत चुनाव 15 जून को कराए जाएंगे। मतदान प्रात: आठ से सायं 6:30 बजे तक किया जाएगा और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
अधिसूचना के अनुसार 24 से 30 मई तक नामांकन किए जा सकते हैं। दो जून को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। ये जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समालखा खंड के चुलकाना क्षेत्र के लिए पंच (महिला), जौरासी सर्फ खास के लिए पंच (महिलाओं के अलावा अन्य), सिंबलगढ़ के लिए पंच (पिछड़ा वर्ग-ए, महिला), वजीरपुर टिटाना के लिए पंच (महिला) के पद रिक्त हैं। इसी तरह सनौली खुर्द खंड के झांबा के लिए पंच के लिए (पिछड़ा वर्ग-ए, महिला, महिलाओं के अलावा अन्य), खरड़ के लिए पंच (महिला), धनसौली के लिए पंच (महिलाओं के अलावा अन्य), छाजपुर खुर्द के लिए पंच (महिलाओं के अलावा अन्य) के पद रिक्त हैं। बापौली खंड के पसीना कलां के लिए पंच (अनुसूचित जाति, महिलाओं के अलावा अन्य), जलमाना के लिए पंच (अनुसूचित जाति, महिला) के पद रिक्त हैं। इसराना खंड के अहर गांव के लिए सरपंच (अनुसूचित जाति, महिलाओं के अलावा अन्य), चमराड़ा के लिए पंच (पिछड़ा वर्ग-ए, महिला), इसराना के लिए पंच (महिला), पूठर के लिए पंच (महिलाओं के अलावा अन्य), शाहपुर के लिए पंच (महिला) शामिल है।
विज्ञापन

जौंधन खुर्द के लिए पंच (महिलाओं के अलावा अन्य), महराना के लिए पंच (अनुसूचित जाति महिलाओं के अलावा अन्य), नौल्था डुगरान के लिए पंच (पिछड़ा वर्ग-ए, महिलाओं के अलावा अन्य), जौंधन कलां के लिए पंच (पिछड़ा वर्ग-ए, महिलाओं के अलावा अन्य), बुडशाम के लिए पंच (महिलाओं के अलावा अन्य), काकौदा के लिए पंच (महिलाओं के अलावा अन्य) के पद खाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें