फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौल्था में फाग उत्सव के लिए चौबीसी के चबूतरे पर हुई पंचायत

विज्ञापन
फाग उत्सव के लिए पंचायत में चर्चा करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
इसराना। नौल्था गांव में फाग उत्सव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। तैयारी के लिए रविवार को गांव के चौबीसी चबूतरे पर ग्रामीणों ने पंचायत की। पंचायत की अध्यक्षता फूल सिंह ने की। उन्होंने बताया कि इस बार फाग बेहतर ढंग से मनाया जाएगा। तैयारियों के लिए संबंधित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

पंचायत में तीन लेयर की कमेटी गठित की गई। पहली लेयर की कमेटी के पास फाग उत्सव के दौरान सभी तरह के फैसले लेने का अधिकार होगा। दूसरी लेयर की कमेटी फाग उत्सव के कार्यक्रम का संचालन देखेगी व तीसरे लेयर की कमेटी गांव की सभी चौपालों पर रंगों को कड़ाओ में उबाल कर तैयार करने का प्रबंध करेगी। दो पंचायत होने से नौल्था का प्रबंधन की जिम्मेदारी पवन जागलान को दी गई है जबकि नौल्था डुंगरान में किए जाने वाले प्रबंधन की जिम्मेदारी खिलार सिंह जागलान को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें