फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले की 22 अनाज मंडियों में होगी धान की खरीद, बारदाना पहुंचा

Tue, 22 Sep 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी का दृश्य। संवाद 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धान की खरीद फिलहाल एक अक्टूबर से ही होने की संभावना है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। इस बार जिले में 22 अनाजमंडियों में धान की खरीद होगी, जिनमें सात बड़ी अनाजमंडियां भी शामिल हैं। बारदाना आढ़तियों तक पहुंचाया जाने लगा है तो वहीं उठान के लिए भी टेंडर जारी किए जा चुके हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सोमवार को मिलिंग कमेटी की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

किसानों की मानें तो अभी तक सरकारी तौर पर धान खरीद की तैयारी ही मुक्कमल नहीं की जा सकी है जबकि प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि मंडियां तय करने के साथ-साथ अन्य तैयारियां भी पूरी की जा चुकी है। हालांकि सरकारी खरीद शुरू होने पर ही तैयारियों की हकीकत सामने आएगी। अनाजमंडियों व खरीद केंद्रों में धान खरीद के लिए पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति और स्टाफ की ओर से नियमानुसार पीआर.-1 व एच रजिस्टर में फसल का दैनिक आधार पर रिकॉर्ड रखा जाएगा जाए। डीएफएससी नरेश कुमार का कहना है कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। समय रहते सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है।
बॉक्स
डीसी बोले, धान की बोगस खरीद न होने पाएं, नाकेबंदी भी करें
जिला उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जिले की सभी मंडियों और खरीद केंद्रों में किसी भी स्थिति में धान की बोगस खरीद न हो। धान की बोगस खरीद पर निगरानी रखे। इसके साथ ही जिला में दूसरे राज्यों से धान की आवक रोकने के लिए स्पेशल पुलिस नाके लगाने की व्यवस्था हो। इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड, राजकीय खरीद एजेंसियों के सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बॉक्स
मूलभूत सुविधाओं की न रहें कमी
उपायुक्त ने कहा कि सीजन शुरू होने से पहले सभी मंडी और खरीद केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे पीने का पानी, बिजली, शौचालय, पार्किंग और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही राजकीय खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदे जाने वाले धान फसल की सफाई के लिए द्वारा पर्याप्त संख्या में इलेक्ट्रोनिक तुलाई कांटें, इलेक्ट्रिक झरना, पावर मशीन, पोलीथिन कवर व क्रेटस की उचित व्यवस्था की जाए।

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी का दृश्य। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें